The much-anticipated India vs South Africa series will begin on October 2 (Wednesday) with the first Test here and India are overwhelming favourites in home conditions.Rohit Sharma is set to open along with Mayank Agarwal. Will there be a place for R Ashwin in the final XI. Check out more about India Probable XI for the first Test against South Africa. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच 2 अक्टूबर से विशाखापट्टनम में खेला जाना है। पिछले कुछ समय से आर अश्विन टेस्ट टीम का हिस्सा तो रहे हैं, लेकिन प्लेइंग इलेवन में उन्हें जगह नहीं मिल पाई है। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या टीम मैनेजमेंट घरेलू मैदान पर अश्विन पर दांव लगाएगा या फिर एक बार फिर उन्हें बेंच पर ही बैठना पड़ेगा। टेस्ट सीरीज से जसप्रीत बुमराह बाहर हो चुके हैं और ऐसे में टीम इंडिया की गेंदबाजी कुछ कमजोर नजर आ सकती है। अश्विन का घरेलू मैदान पर रिकॉर्ड देखा जाए, तो उनका प्लेइंग इलेवन में शामिल होना तय नजर आ रहा है।
#IndiavsSouthAfrica #1stTest #IndiaProbableXI
0 Comments